जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मामलों को लेकर बातचीत की. कश्मीर में आतंकियों के घर गिराए जाने से लेकर भारत पाकिस्तान युद्ध समेत कई मुद्दों पर उन्होंने बात की.
सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग जाहिल है वह कुछ भी करते हैं. इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता. जो आदमी इस्लाम को नहीं मानता तो उसे खत्म कर दो, ऐसा कुछ नहीं है. आतंकियों के घर गिराए जाने को लेकर अरशन मदनी ने कहा कि अगर वह आतंकवादी थे घर गिरा दिया तो ठीक किया है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ना मैं पाकिस्तान जाता हूं. ना मेरा कोई ताल्लुक है पाकिस्तान से. हम जो हुआ है उसकी मज़म्मत करते हैं.