रिजर्व बैंक द्वारा तय कि गई इन्ही 2 सीरीज से ही यूजर को बैंकिंग कॉल्स आएंगे

अगर आप भी बैंकिंग के नाम पर हो रही धोखाधड़ी और प्रमोशनल कॉल्स से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, इन दिनों फ्रॉड कॉल्स की समस्या आम हो गई है. आप भी अक्सर सुनते होंगे कि किसी अन्य शख्स के साथ बैंक के नाम पर फ्रॉड हो गया. ऐसे में आपकी इस समस्या पर अब रिजर्व बैंक ने पूर्ण विराम लगा दिया है. जी हां, बैंकिंग कॉल्स के लिए RBI ने नंबरों पर बड़ा फैसला लिया है.

RBI ने वित्तीय संस्थानों के लिए अपने ग्राहकों को लेनदेन और मार्केटिंग कॉल करने के लिए सिर्फ 2 डेडिकेटेड फोन नंबर सीरीज शुरू की हैं. यानि रिजर्व बैंक द्वारा तय कि गई इन्ही 2 सीरीज से ही यूजर को बैंकिंग कॉल्स आएंगे. RBI की इस पहल से मोबाइल यूजर्स को फ्रॉड्स से राहत मिलेगी.

RBI के लेटेस्ट नोटिस के मुताबिक, बैंकों को अब सभी लेनदेन-संबंधी कॉल के लिए केवल 1600 से शुरू होने वाले फोन नंबर का ही इस्तेमाल करना होगा. इसको आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर आपने कोई ट्रांजेक्शन किया है और आपको इसके लिए कोई कॉल आना है तो वो सिर्फ 1600 सीरीज से शुरू होने वाले नंबरों से ही आयेगा. ऐसे में ग्राहक को ध्यान होगा इस सीरीज का नंबर बैंकिंग के लिए ही है. इससे धोखाधड़ी जैसे मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *