अमेरिका से निकाले गए अवैध प्रवासियों की मुसीबत नहीं होगी कम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अवैध प्रवासियों को लेकर सख्त तेवर अपनाए हुए हैं. इसी के बाद अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 205 भारतीय प्रवासियों को निर्वासित कर दिया है. इनमें से 104 लोगों की पहचान हो चुकी है. बाकी के लोगों की पहचान में भारत इनको सभी को C-17 अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजा गया है. बुधवार दोपहर में पंजाब के अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगे.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अमेरिका से भेजे गए अवैध प्रवासियों को राज्य सरकार के लोग रिसीव करेंगे. पहचान और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर बनाए गए हैं.

अमृतसर प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विमान से आने वाले सभी लोगों के दस्तावेजों की अमृतसर एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी. इमीग्रेशन आदि के अलावा इन लोगों की पूरी पृष्ठभूमि, खासकर उनका आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जाएगी. यदि कोई आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *