चंदन भले ही शो में ज्यादा समय के लिए न आते हों, लेकिन उनकी और कपिल की केमेस्ट्री देखने लायक होती थी. पर आज हम आपको चंदन की उनकी पत्नी से केमिस्ट्री के बारे में बताएंगे चंदन अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करते हैं. ऐसे में लोग जाना चाहते हैं कि चंदन की पत्नी कौन हैं. वैसे बता दें, चंदन की पत्नी काफी खूबसूरत हैं और किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगती हैं. जिसके साथ चंदन ने सात फेरे लिए हैं, उनका नाम नंदिनी खन्ना है. नंदिनी इंडस्ट्री की चमक-दमक से दूर हैं. वे चंदन के साथ पब्लिक अपियरेंस भी नहीं देती हैं और अवॉर्ड शोज में भी नजर नहीं आती हैं, लेकिन हाल के दिनों में चंदन ने उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं