सुशील रिंकू ने अफसरों के साथ फिल्लौर में नूरमहल रोड निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण किया

जालंधर,  पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के प्रयास से फिल्लौर और नूरमहल के लोगों की 50 साल पुरानी समस्या खत्म होने जा रही है। सुशील रिंकू सांसद रहते हुए फिल्लौर से नूरमहल रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का काम पास करवाया था। किसी कारणवश इसके बनने में देरी हुई। अब सुशील रिंकू के प्रयास से इस काम में तेजी आई है।

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज नेशनल हाईवे, रेलवे और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और अफसरों की टीम के साथ फिल्लौर का दौरा किया और रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही। सुशील रिंकू ने बताया कि फिल्लौर में नूरमहल रोड पर रेलवे क्रासिंग से फिल्लौर समेत नूरमहल और अन्य इलाकों के लोग परेशान हैं। दिल्ली-अमृतसर मेन रूट होने के कारण यहां से दिन भर में करीब 150 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे अधिकांश समय ये रेलवे फाटक बंद होता है।

सुशील रिंकू ने सांसद रहते इस रेलवे ओवर ब्रिज के काम को पास करवाया था। किसी कारणवश में इसमें देरी हुई। अब इस काम को लेकर दोबारा संबंधित महकमे और मंत्रालय से बात की गई है, जिससे आज रेलवे, नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अफसरों और इंजीनियरों के साथ सुशील रिंकू ने मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुशील रिंकू ने बताया कि करीब 50 साल से लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिससे ने वाले महीनों में ये परेशानी दूर हो जाएगी।

इस मौके पर सुशील रिंकू के साथ एडीईन लुधियाना मनोज कुमार, रेलवे एसएसई फगवाड़ा सुजीत कुमार, रोड सैफ्टी के चीफ एचएस संधू, रेलवे पीडब्यूवाई लुधियाना के विकास कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दविंदर पाल, एसडीओ नवदीप, एलएम मालवीय इंफ्रा कंपनी लिमिटेड के एचओडी स्ट्रक्चर राज किशोर प्रजापति, विनोद रहेजा, शाम लाल शर्मा, लव कुमार, प्रवीण कुमार जैन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *