Sunita Ahuja ने Govinda से अलग रहने की असली वजह का किया खुलासा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपने तलाक के रूमर्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर के वकील ने कहा है कि सुनीता ने 6 महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन अब जोड़े ने अपने मतभेद सुलझा लिया है. ये कपल काफी समय से साथ नहीं रहता है. इन सबके बीच अब सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) अपनी पति गोविंदा (Govinda) से अलग रहने के पीछे की असली वजह बताती नजर आई हैं. एक इंटरव्यू में सुनीता ने खुलासा किया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रह रहे हैं. उन्होंने पिछले 12 सालों से अपना जन्मदिन अकेले मनाने का भी जिक्र किया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *