सिंगर सोनू निगम ने कुछ बड़े सिंगर को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित नहीं किए

नई दिल्ली, हाल ही में, फेमस इंडियन सिंगर सोनू निगम ने कुछ बड़े सिंगर को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित नहीं किए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त की है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर के नजरअंदाज करने पर सवाल उठाए. सोनू ने इन सिंगर को प्रेरणा देने वाला बताते हुए कहा कि उनके टैलेंट को सही सम्मान मिलना चाहिए था.

सोनू निगम ने वीडियो में कहा, ‘हमने दो ऐसे सिंगर को देखा है जिन्होंने दुनिया भर के सिंगर को इंस्पायर किया है. उनमें से एक को पद्मश्री तक ही सीमित कर दिया गया, वो हैं मोहम्मद रफी साहब और दूसरा है किशोर कुमार जी, जिन्हें पद्मश्री भी नहीं मिला.’ सोनू ने ये भी कहा, ‘पुरस्कार तो मरणोपरांत दिए जाते हैं,
सोनू ने इन सिंगर के योगदान को भी उजागर किया.

उनका कहना था कि ‘अलका याग्निक जी का करियर इतना लंबा और शानदार रहा है, उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला. श्रेया घोषाल ने लंबे समय से अपनी कला का लोहा मनवाया है और उन्हें भी सम्मान मिलना चाहिए. सुनिधि चौहान ने अपनी अनूठी आवाज से पूरी जनरेशन को इंस्पायर किया है, फिर भी उन्हें कोई पुरस्कार नहीं मिला.सिंगर सोनू निगम खुद 2022 में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित हुए थे. उनके द्वारा उठाए गए सवाल ने पद्म पुरस्कारों के चयन प्रक्रिया और कुछ सिंगर की काबिलियत ने बहस को जन्म दिया है.

सोनू निगम के इस वीडियो ने पद्म पुरस्कारों के महत्व और सिंगर के योगदान को लेकर नई चर्चाओं की शुरुआत की है. क्या ये सिंगर्स अपने टेलेंट और सालों के स्ट्रगल के बाद सम्मान पाने के हकदार नहीं हैं? ये सवाल अब पूरी इंडस्ट्री में गूंज रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *