SANGRUR-PATIALA मुख्य मार्ग पर बस से टकराई पिकअप, 4 की मौत

SANGRUR : संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर कलौदी गांव के पास यात्रियों को उतार रही पीआरटीसी बस और वाहन की जोरदार टक्कर में करीब 16 यात्रियों के घायल होने खबर है, जबकि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया जहां से 4 मरीजों को राजेंद्र अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया। पिकअप में सवार व्यक्ति पटियाला के श्री काली देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। गांव कलौदी में यात्रियों को लेने बस स्टैंड पर पीआरटीसी की बस रुकी तो तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बस को टक्कर मार दी। संगरूर एसडीएम नवरीत कौर ने सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। सभी मृतक गांव बधनी कलां जिला मोगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *