सऊदी के जेद्दा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को कराची में क्यों उतारा गया

दिल्ली से जेद्दाह जा रही इंडिगो फ्लाइट की शनिवार को कराची में इमरजेंसी लैंडिग करनी पड़ी. इसके पीछे की वजह मेडिकल इमरजेंसी बताई जा रही है. इमरजेंसी लैंडिग पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गई.नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीसीए) की माने तो शनिवार को नई दिल्ली से रवाना हुआ. विमान जब पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था, तब एक पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार हो गया. जिसकी उम्र 55 वर्ष बताई गई है.बीमार यात्री की हालत देखने के बाद पहले फ्लाइट में ही पायलट ने ऑक्सीजन सर्पोट दिया था, इसके बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. लगातार युवक की स्थिति बिगड़ती जा रही थी.

जिस वक्त युवक की तबियत खराब हुई तब फ्लाइट पाकिस्तान क्षेत्र में था.मेडीकल इमरजेंसी को देखते हुए पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क किया. और पाकिस्तान में लैंड करने की इजाजत मांगी. हवाई यातायात नियंत्रण ने मानवीय आधार पर इंडिगो विमान को कराची में उतरने की अनुमति दे दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *