Realme ने मार्च महीने में बजट स्मार्टफोन के तहत Realme c35 को भारत में लॉन्च किया था। फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत काफी कम लगती है। वहीं यदि आप भी इस समय एक कम कीमत वाला 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल खरीदना चाह रहे हैं तो यह फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। यदि आज आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से आर्डर करते हैं तो आपको एक शानदार ऑफर देखने को मिल सकता है, जिससे आप फोन को मात्र 1000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। आप भी यह सोच रहे होंगे ऐसा कैसे संभव है तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में…..
फ्लिपकार्ट पर इस समय फेस्टिवल सेल जारी है। इस सेल में बहुत से स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। हम अपने इस लेख में रियलमी के इस बजट स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम Realme C35 है। कंपनी ने इस फोन को 15,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन सेल के दौरान फोन 13,999 रुपये में मिल रहा है।