जालंधर, (रोहित भगत)-पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से जरूरमंदो के लिए लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाता है। आज के इस सातवें मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर आये जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ से एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल साथ मे उनके भाई रोहित ढल्ल ने कुष्ठ आश्रम में सभी को आज इडली,वड़ा और आइस क्रीम का लंगर बांटा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्किल के जालंधर से रीजनल सेक्रेटरी श्री विनय डोगरा साथ विशेष डोगरा उनके साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री धरमिंदर सोंधी,श्री करणबीर सिंह,श्री पवन कुमार श्री सतपाल सेतिया,श्री मोहित सेखड़ी ने लंगर लगाने में होने वाले पूण्य के बारे में बताया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में और समाज सेवा में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी लोगों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर श्रीमती कमलेश चड्ढा ने पंजाब रिफ्लेक्शन के पत्रकार हरीश शर्मा की प्रेरणा से लंगर के लिए 500/- रु का योगदान दिया। आज के इस लंगर में दीपक शर्मा, राधा चौहान, किरण आनंद,बीनू खुराना, सुमित कालिया ने शामिल हो कर महत्वपूर्ण योगदान दिया