नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में जमानत हो गई है. पूरे 62 दिन के बाद वो जेल से बाहर आ गए हैं. राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक एप्लिकेशन के जरिए पब्लिश करने के गंभीर आरोप लगे थे. राज को 50 हजार रुपये के मुचलके के बाद जमानत मिली है. राज कुंद्रा के घर पहुंचते ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. राज के घर पहुंचते ही शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपने दिल की बात कही है.
शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) के घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा करते हुए लंबी-चैड़ी पोस्ट लिखी है. शिल्पा ने इस पोस्ट में अपना दिल खोल कर रख दिया. शिल्पा ने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘ऐसे वक्त हमेशा आएंगे जो आपको जमीन पर धकेल देंगे. ऐसे समय में मैं वास्तव में मानती हूं कि अगर आप सात बार गिरते हैं तो अपने आप को इतना मजबूत बना लें कि आठ बार वापस खड़े हो सकें. ऐसे उठ के खड़े होना के लिए आपके कुछ सबसे कठिन क्षणों के दौरान बहुत साहस, धैर्य, इच्छा-शक्ति और शक्ति की मांग होगी. लेकिन ये गुण आपकी इस जीवन रूपी यात्रा को और अधिक लचीला और मजबूत बनाएगा. हर बार जब आप वापस उठते हैं तो आप नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ असंभव को भी संभव करने के लिए वापसी करेंगे.’