प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनमर्ग टनल का उद्घाटन करेंगे

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह लगभग 11:45 बजे गांदरबल जिले में सोनमर्ग (Z-Morh) टनल का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी ने साल 2012 में इस सुरंग की आधारशिला रखी थी। सुरंग के खुलने से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा मिलेगा। यह सुरंग श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर स्थित है। सुरंग के खुलने से श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर सड़क का हिस्सा सभी मौसमों के लिए खुला रहेगा और सोनमर्ग क्षेत्र में सर्दियों के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

करीब 12 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पुल लेह के रास्ते श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसम में संपर्क बढ़ाएगा। यह लद्दाख क्षेत्र में सुरक्षित और निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *