16 जनवरी को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक चोर घुस आया था. चोर से लड़ते हुए वह घायल हो गए थे. उस चोर ने सैफ को चाकू से छह बार मारा था. जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था. चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई. डॉक्टरों ने बताया कि सैफ खतरे से बाहर हैं. अब मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी विजय दास को गिरफ्तार कर लिया है.