बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है

सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अब रोमांचक मोड़ पर है। सिर्फ 1 दिन बाद यानी 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है जिसमें विनर के नाम का ऐलान हो जाएगा। अब घर में 6 कंटेस्टेंट हैं जिनमें से कोई एक विनर बन जाएगा। आइए जान लेते हैं कि कब और कहां ग्रैंड फिनाले का आनंद उठा सकते हैं। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले के बारे में पूरी जानकारी.

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का आगाज 5 अक्टूबर 2024 को हुआ था। अब शो अपने अंतिम पड़ाव पर है, दरअसल बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। दर्शक कलर्स टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं या इसे जियो सिनेमा पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं। तीन घंटे तक चलने वाला यह शो इमोशन और रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *