मेला बंद करने के आदेश,तीन दिन का नोटिस जारी

जालंधर के बल्टर्न पार्क में चल रहे बड़े घोटाले का डेली संवाद ने पर्दाफाश किया था। इसके बाद मेयर वनीत धीर ने बड़ा एक्शन लिया है। मेयर वनीत धीरे के आदेश के बाद आज तहबाजारी ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट मनदीप सिंह और उनकी टीम ने मौके पर जांच की। जिसमें पाया गया कि लंदन स्नो सिटी कार्निवल के आयोजकों ने ज्यादा जगह पर पंडाल लगाया है। जिसे हटाने की कवायद शुरू की। जिससे आयोजकों ने दो दिनों का समय मांगते हुए रविवार तक खुद सारा पंडाल हटाने की बात कही है।
तहबाजारी ब्रांच के सुपरिंटैंडेंट मनदीप सिंह ने बताया कि लंदन स्नो सिटी कार्निवल के आयोजकों को तीन दिन का नोटिस जारी किया गया था। जिस पर आयोजकों द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जिससे आज तहबाजारी की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) ने निगम कमिश्नर गौतम जैन से दो दिन की मोहलत मांगी और कहा कि वे खुद इसे हटा लेंगे। इसके बाद तहबाजारी टीम वापस आ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *