बॉलीवुड सिंगर शान की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई

मुंबई, मुंबई में मशहूर बॉलीवुड सिंगर शान जिस बिल्डिंग में रहते हैं। वहां आग लगने की खबर सामने आई है। यह मंगलवार तड़के लगी है। मुंबई के बांद्रा पश्चिम में सिंगर शान फॉर्च्यून एन्क्लेव रहते हैं। यह रिहायशी बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में आग लग गई। वहीं इसी बिल्डिंग की 11वीं मंजिल में सिंगर शान रहते हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई।

दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया था। यहां किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई। बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारण एक 80 साल की एक बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें इमारत से रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। . बुजुर्ग महिला ICU में हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *