नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ की अब भयावह तस्वीरें और वीडियो क्लिप सामने आ रहे हैं.सोशल मीडिया पर आ रही तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ का कहर किस कदर लोगों पर बरपा है.
इन वीडियो में दिख रहा है कि बाढ़ का पानी और मलबा एक के बाद एक इलाक़ों को बहाते जा रहे हैं. पक्के मकानों को बाढ़ का पानी तिनके की तरह बहाता दिख रहा है.लेकिन इन ख़ौफनाक वीडियो के बीच एक वीडियो ख़ासा वायरल हो रहा है.माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.आप अगर पूरी स्टोरी देखना चाहते हैं तो हमारे फुल वर्ज़न पर जाएं.