नगर निगम चुनाव आगामी 21 दिसंबर को हैं और इसको लेकर जहां उम्मीदवार अपना अपना जोर लगा रहे हैं वहीं अब मतदाता भी अपना रोष जताने पर मजबूर हैं। दरअसल अब से पहले करीब 2 साल तक तो कोई निगम नहीं था लेकिन उससे पहले 5 वर्ष कांग्रेस पार्टी का निगम पर कब्जा था।
इसी कड़ी में अगर बात करें अब के वार्ड-32 की तो वहाँ से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार बलराज ठाकुर विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। क्यूंकि पुराने वार्ड के हिसाब से जो मॉडल टॉवं शमशान घाट पर कूड़े का डंप लगा है, वह उन्हीं के वार्ड में आता था। और अब इलाकानिवासी परेशान होकर सड़को पर उतर आए हैं और लगातार विरोध कर रहे हैं और इसका मास्टर माइंड विधायक परगट सिंह व पूर्व पार्षद बलराज ठाकुर को बता रहे हैं।
यह विरोध इतना बढ़ गया है कि लोग बलराज ठाकुर का बॉयकॉट करने तक के अंदरखाते फैसला करने पर अग्रसर हैं। ऐसी स्तिथि में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के विकास निश्चल व आम आदमी पार्टी के इंदरजीत सोनू के बीच ही बचेगा। बात अगर विकास निश्चल व इंदरजीत सोनू की करे तो दोनो ही अपने अपने इलाके में पसंद किए जा रहे हैं लेकिन उससे बाहर दोनो ही उम्मीदवार खूब जोर लगा रहे हैं। जो जितना लोगो तक पहुंच कर लेगा वह मुकाबले में आगे निकल जाएगा क्यूंकि बलराज ठाकुर की एंटी इनकम्बेंसी बहुत बढ़ती जा रही है।