दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत मिली है, अब सबसे बड़ी बात ये है कि पार्टी मुख्यमंत्री किसे बनाएगी. भाजपा ने तो बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के दिल्ली में चुनाव लड़ा था. ऐसे में अब चुनाव जीतने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच माना जा रहा है कि दिल्ली को महिला सीएम मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी महिला विधायक को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद दिया जा सकता है. बीजेपी की चार महिला विधायक इस बार विधानसभा पहुंची हैं जिसमें शिखा राय रेखा गुप्ता पूनम शर्मा और नीलम पहलवान शामिल हैं. आतिशी आप की एकमात्र चुनाव जीतनेवाली महिला नेता हैं. तो आइए जानते हैं उन महिलाओं की लिस्ट जिन्हें बीजेपी बना सकती है दिल्ली का अगला नया सीएम.
70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने दिल्ली में सत्ता में वापसी के लिए 26 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है, जिससे अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई है. अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मुख्यमंत्री पद के लिए नामों को लेकर मंथन जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद किसी महिला विधायक को सौंपा जा सकता है. वहीं खबर यह भी है कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ एक उप-मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे. नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी महिला उम्मीदवार को सीएम बनेगी या कोई दूसरी महिला. इस पर खूब अटकलें लग रही हैं. लेकिन कुछ नाम हैं जिनपर लोग दावा कर रहे हैं. ऐसे में अगर कोई महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेगी तो आतिशी के बाद फिर से दिल्ली को महिला सीएम मिल जाएगी. देखें नाम.