IPL में सट्टा लगाने का पर्दाफाश

जालंधर ,आईपीएल मैच (IPL) में सट्टा लगाने का पर्दाफाश हुआ है। जालंधर पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले बुकियों को गिरफ़्तार किया है, इनके पास से मोबाईल फ़ोन सहित सट्टे को लगाने वाले तमाम तरह के डिवाइस और लैपटाप बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने जालंधर के रहने वाले जौली नाम के बुक्की को क़ाबू किया है, जिसके साथ जालंधर के ही दो बडे बुक्की काम करते थे। फ़िलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर फ्रैंड्स कोलोनी से बुकियों को क़ाबू कर लिया है।सी आईए में तैनात पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। जालंधर से पकड़े गए जौली बुक्की के दो बड़े साथी बुकियों की तलाश पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *