लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग की वजह से कई घरों और प्रापर्टी को नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में कई हॉलीवुड सितारों के घर भी आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। भीषण आग की इस घटना के बीच प्रीति जिंटा ने एक्स पर एक ट्वीट करके अपने फैंस को बताया कि इस आगे से वो सुरक्षित हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग पर चिंता भी व्यक्त की है। उन्होंने एर भावुक पोस्ट लिखा है।
प्रीति जिंटा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “मैनें ये कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा दिन देखने के लिए जिंदा रहूंगी जब एलए में हमारे आसपास के इलाकों में आग लगी होगी और हमारे परिवारों और दोस्तों को या तो उनके घरों से निकाला जाएगा या हाई अलर्ट पर रखा जाएगा। आसमान से बर्फ की तरह राख गिर रही है और इस चीज का डर और अनिश्चितता है कि क्या होगा अगर हवा शांत नहीं हुई। हमारे साथ हमारे दादा-दादी/ नाना-नानी और बच्चे हैं।”