हानिया आमिर हाल ही में एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई

पाकिस्तानी , पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की अपने देश के साथ ही साथ भारत में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. टीवी ड्रामा के साथ ही साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. बीच में वो पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और सिंगर रैपर बादशाह के कॉन्सर्ट में भी शामिल हुई थीं. हालांकि इधर बीच एक बार फिर वो लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई हैं, जिसकी वजह उनका वायरल हो रहा डांस का वीडियो है. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस उनकी को-स्टार की बहन की शादी के फंक्शन में शामिल हुईं.

इस दौरान उन्होंने कई सारी डांस परफॉर्मेंस भी दी हैं.हानिया आमिर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस याशना गिल की बहन अरूबा गिल की ढोलकी में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपना शानदार डांस परफॉर्मेंस के साथ समां बांध दिया है. एक्ट्रेस के साथ और भी कई सारे लोग इस परफॉर्मेंस का हिस्सा बने हुए हैं. हानिया ने बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर अपने डांस के जरिए लोगों का दिल जीता है. एक वीडियो में हानिया याशना के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला के गाने ‘लज्जा’ फिल्म के गाने कंगना-कंगना पर थिरकते दिख रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *