एलन मस्क की नेटवर्थ में 22 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ोतरी

अफ़्रीका, साल 2024 में एलन मस्क ने अपनी नेटवर्थ में 200 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा किया. अब 2025 शुरू हो चुका है. 3 जनवरी को एलन मस्क की नेटवर्थ में 22 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है. उसके बाद भी वह नए साल में अब तक हाइएस्ट नेटवर्थ गेटर नहीं है. जी हां, उनकी दौलत में बीते 3 दिनों में सिर्फ 4.60 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि 3 जनवरी को सिर्फ 5.47 अरब डॉलर की कमाने वाले जेंसन हुआंग मौजूदा साल में हाइएस्ट नेटवर्थ गेटर के रूप में उभरते हुए दिखाई दे रहे हैं. उसके बाद नंबर कनाडा के शैंगपेंग झाउ का है और फिर मार्क जुकरबर्ग दिखाई दे रहे हैं. उसके बाद एलन मस्क का नंबर है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में किस तरह के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं.सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की नेटवर्थ में 22.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद उनकी कुल दौलत 437 अरब डॉलर हो गई है. एलन मस्क की कुल दौलत में लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद एलन मस्क की नेटवर्थ में बढ़ोतरी देखने को मिली है. वैसे मौजूदा साल में एलन मस्क की नेटवर्थ में 4.61 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 1 जनवरी एलन मस्क की दौलत में 17 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. अब 3 दिसंबर को एलन मस्क की दौलत में 22 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था.

खास बात तो ये है कि एलन मस्क की दौलत में साल 2025 में अब तक सिर्फ 4.61 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि एनवीडिया के को फाउंडर की दौलत में मौजूदा साल में अब तक 8.84 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिल चुका है. 3 जनवरी को उनकी दौलत में 5.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जबकि 2 जनवरी को भी उनकी नेटवर्थ में 3.37 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला था. जिसकी वजह से जेंसन की कुल नेटवर्थ में अच्छी तेजी देखने को मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *