पंजाब के अमृतसर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

बम से उड़ाने की धमकियों का सिलिसला थम नहीं रहा है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को ऐसी धमकियां दी गईं। वहीं अब पंजाब के अमृतसर के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया और इस बारे में फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई।

धमकी के बाद पूरे स्कूल परिसर को खाली दिया गया है। साथ ही अमृतसर पुलिस, बम स्क्वायड और फायर टीम मौके पर है। चप्पे-चप्पे पर छानबीन की जा रही है। तलाशी में डॉग स्क्वायड की टीम भी लगी हुई है। छानबीन में अभी तक कही भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लेकिन धमकी को देखते हुए अमृतसर पुलिस कोई कोताही नहीं बरत रही और जांच में लगी हुई है। यह भी माना जा रहा है कि यह धमकी किसी की जानबूझकर की गई शरारत भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस की हर एंगल से जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *