
जालंधर, जालंधर के जानेमाने और प्रतिष्ठित एडवांस फर्टीलिटी सैंटर की लैब डायरेक्टर डा. मीनू भनोट को धन्वंतरि अवार्ड-2025 के पुरस्कार से नवाजा गया। डा. भनोट को यह पुरस्कार आईवीएफ के क्षेत्र से अभूतपूर्व योगदान डालने के एवज में दिया गया है। चंडीगढ़ के नगर निगम भवन (सेक्टर-35) में पीरवार को हुए राजस्तरीय समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भेंट किया गया। यह सम्मान समारोह श्री धन्वतंरि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। हालांकि यह पुरस्कार वितरण समारोह बोर्ड आफ आयुर्वैदिक एंड यूनानी सिस्टम्स आफ मैडीसन, गुरु रविदास आयुर्वेद यूनिवर्सिटी (होशियारपुर) और डायरेक्टोरेट आफ रिसर्च एंड मैडीकल एजुकेशन (पंजाब) आदि विभागों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया था। समारोह में डिपार्टमेंट आफ हैल्थ एंड मैडीकल एजुकेशन के प्रिंसिपल सैक्रटरी कुमार राहुल (आईएएस), वाइस चांसलर डा. संजीव सूद, एनसीआईएसएम के पूर्व अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा, डायरेक्टर रिसर्च एंड मैडीकल एजुकेशन डा. अवनीश कुमार और बोर्ड आफ आयुर्वेदिक एंड यूनानी सिस्टम्स आफ मैडीसन रजिस्ट्रार डा. संजीव गोयल, नीमा की राष्ट्रीय इकाई के महासचिव (सैक्रेटरी जनरल) डा. परविंदर बहल समेत नीमा सैंट्रल काउंसिल के मुख्य प्रवक्ता डा. विशाल भनोट भी खासतौर पर मौजूद रहे। इस बीच समारोह में मौजूद अतिथिगणों ने डा. मीनू भनोट को उनकी इस उपलब्धि पर न केवल मुबारकबाद दी, वहीं उन्होंने आईवीएफ के क्षेत्र में उन्हें अपने इस योगदान को आगे भी इसी तरह से जारी रखने की अपील की। इस दौरान सबने डा. मीनू भनोट को शुभकामनाएं दी।
प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के बाद डा. मीनू ने सबका जताया आभार
चंडीगढ़ में हुए सम्मान समारोह में धन्वंतरि अवार्ड-2025 हासिल करने के बाद आईवीएफ स्पैशलिस्ट डा मीनू भनोट —-से रूबरू हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने सबसे पहले उन्हें उक्त प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सबका दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया। साथ ही साथ उन्होंने आईवीएफ के क्षेत्र में अपने इस योगदान को आगे भी इसी तरह से जारी रखने का सबको आश्वासन दिया। बता दें कि डा. मीनू भनोट का एम्ब्रियोलाजी और इनफर्टिलिटी के क्षेत्र में 20 साल का लंबा अनुभव। उन्हें उत्तरी भारत के जाने माने अस्पताल और कारपरोट चेन में बतौर लैब डायरेक्टर और क्लस्टर हैड अपनी सेवाएं अर्पित करना का भी गौरव प्राप्त है। वह साल 2019 से जालंधर के एडवांस फर्टीलिटी सैंटर में लैब डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। इशके अलावा वह अपने दो दशकों के लंबे सफर के दौरान नोवा आईवीआई जालंधर, एसआईएस फर्टिलिटी सैंटर दकोहा, होली फैमिली नर्सिंग होम और परिवार टैस्ट ट्यूब बेबी सैंटर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसी तरह वह देश विदेश में समय-समय पर आयोजित होने वाली कांफ्रैंसेज में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इनफर्टिलिटी के फील्ड में उन्हें साल 2023 में स्वास्थ्य मंत्री से एक्सीलैंस अवार्ड, इसार एप्रीसिएशन अवार्ड-2023, इशार एप्रीसिएशन अवार्ड चंडीगढ़-2024 और उन्हें पहले आनंदी वाई जोशी अवार्ड-2024 से भी नवाजा जा चुका है।