‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की सबसे एंटरटेनिंग कलाकारों में से एक दिशा वकानी यानी दया बेन को ये शो छोड़े हुए करीब 8 साल हो गए। मैटरनिटी लीव के बाद से दिशा अपनी फैमिली में व्यस्त हो गई हैं और ये शो बिना दया बेन के ही तब से चला आ रहा। हालांकि, बीच में कई बार उनकी वापसी को लेकर चर्चा हुई लेकिन ऐसा कुछ वास्तव में हुआ नहीं। अब इस शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में दया बेन की वापसी का इशारा किया है। वहीं ‘तारक मेहता’ की सोनू भिड़े ने भी दया बेन की वापसी पर कुछ बातें कही हैं।