Dish TV रिचार्ज की चिंता आपको हर महीने रहती है। ऐसे में आपको हम सरकार की एक नई स्कीम की जानकारी देने वाले हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सरकार की तरफ से Free Dish connection का ऑप्शन दिया जाता है। इसकी मदद से आप आसानी से इसे घर पर लगवा सकते हैं और यूजर्स के कोई रिचार्ज करवाने की भी जरूरत नहीं DD की तरफ से Free Dish DTH सर्विस का ऑप्शन दिया जा रहा है। ये पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती की तरफ से दिया जाता है और इसकी शुरुआत साल 2004 में की गई थी। इस सर्विस को हासिल करने के बाद आपको Free-to-Air (FTA) Direct-To-Home (DTH) दी जाती है। यानी आपको हर महीने रिचार्ज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।