महाकुंभ के मेला क्षेत्र गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी आग

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। तुलसी मार्ग पर स्थित सेक्टर 19 के रेलवे पुल के नीचे गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग लगने के बाद सिलेंंडरों के फटने से आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ती गई। कुछ मिनटों में ही आग ने दर्जनों टेंटों को खाक कर दिया। यहां रखा गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया। जिस दौरान नीचे टेंट में आग लगी पुल के ऊपर से ट्रेन भी गुजर रही थी। संयोग से लपटें ट्रेन तक नहीं पहुंचीं। आग के बाद मची भगदड़ में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। छोटा सिलेंडर फटने से आग की बात कही जा रही है।

फिलहाल राहत की बात यही है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। यह भी कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रयागराज में ही मौजूद सीएम योगी ने भी आग का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाने और राहत कार्य में लगने का आदेश दिया। खुद मुख्यमंत्री भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर सीएम योगी से बात की और आग पर जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *