जालन्धर, जन जागृति मंच की और से गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां हेतू एक विशाल बैठक का आयोजन किशनपुरा में हुई । इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में मंच के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। बैठक का शुभारंभ कृतिक शर्मा ने देशभक्ति का गीत ‘प्रणाम है ओहना वीरां जिनां धर्म लई शीश कटाए ने’ गाकर किया गया।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक किशनलाल शर्मा ने कहा कि जन जागृति मंच इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में 21 जनवरी से ले कर 25 जनवरी तक स्कूली बच्चों को साथ लेकर तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों की धरती पंजाब को नशा मुक्त भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागृत करेंगे ताकि लोगों को पता चल सके की इस तिरंगे की खातिर लाखों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादते दे कर भारत माँ को याद करवाया है और कहा 26 जनवरी को किशनपुरा के पार्क में दोपहर 1 बजे गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और कहा की मंच का लक्ष्य युवाओं में राष्ट्र भगति की भावना उत्पन्न करना है, और कहा की 26 जनवरी का समारोह भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है और कहा 1950 में, हमारा राष्ट्र संविधान को अपनाकर राज्य को शासनाधिकार से स्वायत्त बनाने के लिए अनुकूल बन गया। भारत के संविधान संसद ने 1949 में संविधान को अपनाया था लेकिन यह 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। 15 अगस्त 1947 को देश को आज़ादी मिली थी। शासन व्यवस्था को चलाने के लिए भारतीय संविधान का आयोजन किया गया। जिसमें अहम भूमिका डॉ. बीआर अम्बेडकर ने निभायी। तब से, इस दिन को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मनाया जाता है। इस साल, भारत 2025 में अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा हैी इस अवसर पर मंच के प्रधान परमजीत सिंह ने बताया कि जन जागृति मंच पिछले 30 वर्षों से गणतंत्र दिवस समारोह व स्वतंत्र दिवस समारोह, समाजिक व धार्मिक आयोजन करके युवा पीढ़ी को भारत की धर्म संस्कृति सभ्यता के साथ जोड़ रहा है।
इस अवसर पर मंच के महासचिव अजमेर सिंह बादल ने बताया कि जिसमें •ारूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें, कंबल, बच्चों को कापियां किताबें बांटी जाऐंगी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति का कार्य आयोजन किए जाऐंगे। और इस अवसर पर चक्क देसराज एंड पार्टी गोरायां वाले देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर संदीप तोमर, विष्णु जोशी, हेमंत सिंह, संदीप शर्मा, आर.के. शंटू, देवकीनंदन ठुकराल, अशोक कुमार, राजेश मल्हौत्रा, तरुण शर्मा, कमल भल्ला, प्रदीप शर्मा, स्कुल देव यादव, जदिन्द्र कुमार, राजा सिंह, ओंकार सिंह, तरलोचन सिंह, पंकज कुमार शर्मा, रजिन्द्र शर्मा, पवन शर्मा, विनय भाटीया, अशोक मेहता, दिनेश कुमार, नवीन भल्ला, काला, राजेश, वरुण, कपिल सोनी, पार्षद रवि कुमार, गुरजीत सिंह आदि उपस्तिथ थे।