MUMBAI : स्लमडाग तो सफल हो गई अवॉर्ड भी काफी मिल गए। लेकिन इन सब में फ्रीडा पिंटो कहीं खो गईं। उनकी ऐक्टिंग की भी किसी ने तारीफ नहीं की। इसलिए फ्रीडा ने अब लाइम लाइट में आने का एक नया रास्ता निकाला है। अब वो एक नए अंदाज में खुद अपनी मार्केटिंक करने के लिए तैयार है। फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर ने फ्रीडा पिंटो को ऑस्कर के स्टेज पर लाकर खड़ा कर दिया, मगर अफसोस आज भी फ्रीडा पिंटो को आज भी ज्यादा लोग नहीं जानते औ यही बात फ्रीडा पिंटो को भी खटकने लगी है।
इसलिए अब फ्रीडा ने कमर्शियल सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का एक नया तरीका ढ़ूढ निकाला है। अब वह लोगों के सामने अपनी ऐसी इमेज बनाना चाहती है जिसे अब तक किसी ने नहीं देखी। न मैडम सिर्फ ग्लेमरस अदाएं दिखाने से काम नहीं चलेगा। अगर बॉलीवुड में लंबे समय तक टिके रहना है एक्टिंग में भीअपनी मौजूदगी दर्ज करानी होगी। नहीं तो दूसरी अभीनेत्रियों की तरह आप बी गुमनामी के अन्धेरों में कहीं खो जाएंगी।