मुंबई, उन पर हिंदू धर्म की आस्था को ठेंस पहुंचाने का आरोप लगा। मामले में फराह के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई है। ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ टीवी शो में फराह खान ने होली को लेकर कमेंट किया। इसको लेकर हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से फेमस विकास पाठक ने अपने वकील के जरिए शिकायत कराई। शुक्रवार को खार थाने में फराह खान के बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। फराह ने शो में कहा था कि सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है।शिकायत में कहा किया है कि फराह ने होली को “छपरियों का त्योहार” बताया। उन्होंने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसका इस्तेमाल अपमानजनक माना जाता है।
हिंदुस्तानी भाऊ ने कहा कि इस टिप्पणी ने उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं और बड़े हिंदू समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की संभावना है।मामले में फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में जज हैं। शो के एक एपिसोड में होली के त्योहार पर बात करते हुए उन्होंने ये टिप्पणी की, जिसके लिए फराह सोशल मीडिया पर भी लोगों के निशाने पर बनी हुई हैं। लोग उन्हें लगातार ट्रोल करते दिख रहे हैं।
कई लोग उनके इस स्टेटमेंट को घटिया बताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने फराह के कमेंट पर भड़कते हुए कहा कि क्या वो किसी दूसरे धर्म के त्योहारों पर ऐसा बयान दे सकती हैं? अन्य यूजर ने कहा कि सबसे बड़ी छपरी वो खुद हैं। कई लोगों ने इस कमेंट के लिए फराह से माफी की मांग की, तो कुछ ने उन पर एक्शन लेने की भी मांग की।