कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया. इसके बाद देखते ही देखते सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइन बन गईं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रह चुकीं जया प्रदा हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं..
जया प्रदा की खासियत यह है कि वह जिस भी किरदार को निभाती हैं, उसमें पूरी तरह से डूब जाती हैं.

इस वजह से उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. ‘सिरी सिरी मुव्वा’ और ‘सागर संगम’ जैसी फैमिली फिल्मों में काम करने वालीं जयाप्रदा ने ‘अधुरी रामुडु’ और ‘उरिकी मोनागाडु’ जैसी मसाला मूवीज में भी अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलो को जीत लिया थाउन्होंने सिर्फ तेलुगु में ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी अपने हुनर का डंका बजाया है. जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन, जितेंद्र और धर्मेंद्र जैसे टॉप स्टार्स के साथ काम किया.

बहुत कम लोगों को पता होगा कि जया प्रदा लगभग 8 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. करीब 300 फिल्मों में काम कर चुकीं जयाप्रदा को पहली फिल्म में कितनी फीस मिली थी? यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. महज 13 साल की उम्र में इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. जयाप्रदा पहली बार फिल्म भूमि कोसम में नजर आई थीं.वैसे यह कोई हिंदी नहीं, बल्कि एक तेलुगु फिल्म थी और इसके लिए उन्हें बतौर फीस 10 रुपए दिए गए थे. बॉलीवुड में आने के बाद उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली कि वह देखते ही देखते टॉप हीरोइन बन गई थीं. इसके साथ ही वह इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *