एलन मस्क ने लॉस वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में हुए धमाका

अमेरिका , टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने लॉस वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में हुए धमाके को लेकर कई दावे किए हैं। उनके मुताबिक इस घटना का कनेक्शन न्यू ऑरलियन्स में हुई घटना से है। उन्होंने यह भी कहा है कि इन घटनाओं की जांच आतंकवादी घटनाओं के एंगल से होनी चाहिए। अब मस्क ने टेस्ला की ट्रेडमार्क गाड़ी साइबर ट्रक की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर इसकी जगह कोई दूसरी गाड़ी होती तो नुकसान और ज्यादा हो सकता था।

गुरुवार को मस्क ने एक पोस्ट में कहा है कि साइबर ट्रक की डिजाइन ने विस्फोट के प्रभाव को कम कर दिया। संभवतः होटल को भारी नुकसान हो सकता था लेकिन टेस्ला की गाड़ी ने धमाके को खुद के अंदर ही रखा। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “मूर्खों ने आतंकवादी हमले के लिए गलत गाड़ी चुन ली। साइबरट्रक ने धमाके को कंट्रोल कर लिया और विस्फोट को ऊपर की ओर डायरेक्ट किया। लॉबी के कांच के दरवाजे भी नहीं टूटे।”

गौरतलब है कि गुरुवार की सुबह ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर के बाहर टेस्ला के एक साइबरट्रक, जिसे कथित तौर पर कार-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टुरो के माध्यम से किराए पर लिया गया था, में जोरदार धमाका हो गया। लॉस वेगास पुलिस के मुताबिक विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं एहतियात के तौर पर होटल को खाली करा लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट ट्रक के पिछले हिस्से में हुआ जहां से विस्फोटक, गैस टैंक और कैंपिंग ईंधन जैसी चीजें बरामद हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *