Drug Test कंगना रनौत ने रणवीर सिंह सहित ब्लड सैंपल देने की मांग

सुशांत सिंह की मौत के लिए लिए करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और महेश भट्ट सहित कई मूवी माफियाओं को जिम्मेदार बताया. अब इस केस में ड्रग का एंगल निकला है, जिसकी एनसीबी जांच कर रही है. कंगना रनौत ने ड्रग मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड में होने वाले ड्रग के इस्तेमाल पर खुलासा किया है. कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री ऑफिस को टैग करते हुए कई रणवीर सिंह, विक्की कौशल, रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी को ड्रग टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने के लिए कहा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से प्रार्थना करती हूं कि वह अपने ब्लड सैंपल को ड्रग टेस्ट के लिए दें. अफवाह है कि आप सभी कोकिन के आदि हैं. मैं चाहती हूं आप इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *