देशभर में प्रदूषण का संकट गंभीर रूप ले चुका है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 400 के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों की सांसें भारी हो रही हैं। विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों का मानना है कि इसका प्रमुख कारण डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण है। अब सरकार इस मुद्दे पर एक्शन मोड में आ गई है और बहुत जल्द डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।