दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से सनसनीखेज आरोप लगाए जाने का दावा किया. पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई. कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया. आईए, जानते हैं कि इस पूरे मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने शुरुआत में बताया था कि दिल्ली सीएम आवास के भीतर से सोमवार सुबह नौ बजे दिल्ली पुलिस को दो पीसीआर कॉल की गई थीं. कॉल करने वाले ने बताया कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही हैं. उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. ये आरोप मुख्यमंत्री केजरीवाल के पीए विभव कुमार (Personal Assistant) पर लगाए गए.
स्वाति मालीवाल सोमवार सुबह 9.10 बजे सीएम हाउस पहुंची थीं. वह मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलना चाहती थीं लेकिन सीएम के निजी स्टाफ ने उन्हें केजरीवाल से मिलने नहीं दिया. इसके बाद मालीवाल ने सुबह 9.31 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया. यह कॉल सुबह 9.34 बजे नॉर्थ कंट्रोल रूम को ट्रांसफर की गई. नॉर्थ कंट्रोल रूम ने सुबह 9.39 बजे डीडी एंट्री में सुधार किया गया.