BRA में छिपकर छिपकली 4000 मील का सफर तय कर पहुंची दूसरे देश

United Kingdom : छुट्टियां मनाने के बाद जब एक ब्रिटिश महिला अपने घर पहुंची तो उसके साथ एक बिन बुलाया मेहमान भी था। दरअसल, एक छिपकली महिला की ब्रा में छिप गई थी और उसके साथ 4000 मील (6437 KM) का सफर तय करके दक्षिण यॉर्कशायर पहुंची। वापसी पर जब महिला अपना सूटकेस अनपैक करने लगी तब उसे छिपकली नजर आई। महिला ने इस बिन बुलाए मेहमान का नाम बार्बी रखा है। दरअसल पेशे से ब्यूटीशियन लिसा रसेल जब बारबाडोस से अपने घर की यात्रा कर रही थी उसी दौरान उनके इनर वियर में छिपकली मौजूद थी।
47 साल की ये ब्यूटीशियन जब घर पहुंचने के बाद अपने सूटकेस में कपड़ों को छांट रही थी तब उसकी एक ब्रा में छिपकली मिली। महिला ने पहले सोचा कि छिपकली मर चुकी है, लेकिन जब वह हिलने लगी तो वो डर गई। लिसा ने कहा, “मैं चकित थी, न केवल यह यात्रा के दौरान भी बच गयी बल्कि इतने सामानों के बीच कुचली नहीं गई। महिला ने कहा, हमने सोमवार को घर के लिए उड़ान भरी लेकिन मैंने एक रात पहले सूटकेस पैक किया था और मंगलवार दोपहर को उसे अनपैक किया।
महिला ने साफ किया कि जिस इनर वियर में छिपकली मौजूद थी उसे उसने पहना नहीं था। लिसा ने कहा, “मैंने सोचा ‘हे भगवान, मैं एक मरी हुई छिपकली को घर ले आयी हूं लेकिन मैंने ब्रा को हिलाया और छिपकली हिल गई तो मैं चिल्लाने लगी। महिला ने कहा, “मेरे पति डेविड दौड़ते हुए आए और उन्हें लगा कि, ‘ घर में कोई है’, मैंने कहा, ‘वहां एक छिपकली है और यह जीवित है’। लिसा ने कहा, “ऐसा लग रहा था कि छिपकली को यह ब्रा पसंद है क्योंकि यह उस पर टिकी हुई है। मैंने ब्रा को एक प्लास्टिक सैंडविच बॉक्स में रखा, जिस पर छिपकली अभी भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *