Channi : चेन्नई के निकट कांचीपुरम शहर में चलती कार में पांच लोगों ने एक 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया। लड़की का बॉयफ्रेंड भी इसमें शामिल था, उसने ही अपने चार अन्य दोस्तों को साथ मिलकर पर पीड़िता के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में बॉयफ्रेंड सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले पीड़िता की दोस्ती गुनासीलन नाम के लड़के से हुई थी। दोनों रोजाना दुकान पर मिलते थे। दोनों की सोशल मीडिया के जरिए भी बात होती थी। गुनासीलन ने अपने एक दोस्त से भी पीड़िता की पहचान कराई थी। दोनों ने युवती से वादा किया था कि वे उसे किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिला देंगे। 8 सितंबर को गुनासीलन पीड़िता को कार से कांचीपुरम में एक फार्म हाउस में ले गया। रास्ते में पीड़िता को सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया। जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो उसने अपने चार दोस्तों को बुला लिया और कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया।
होश में आने पर पीड़िता ने भागने की कोशिश की और अपने पैरों से कार की खिड़की तोड़ने की कोशिश की। इसे देखकर स्थानीय लोगों का ध्यान कार की तरफ गया। यह देखकर आरोपी पीड़िता को चेन्नई बेंगलुरु हाईवे पर फेंक कर भाग गए। पीड़िता को कांचीपुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि वह ठीक हो रही है।