Boat ProGear B20 स्मार्ट बैंड को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का वियरेबल रेंज में पहला प्रोडक्ट है. इसमें रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग, एक्टिविटी ट्रैंकिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ये IP68 वाटर रेसिस्टेंट है. ProGear B20 की कीमत 1,799 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन- बेज, ब्लैक और ब्लू में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री ऐमेजॉन के जरिए की जाएगी.