CNG ट्रक में हुआ ब्लास्ट, 46 लोग आग की चपेट में, 7 जिंदा जले

राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह एक खौफनाक शुरुआत लेकर आई, जब एक बड़े सड़क हादसे और जोरदार ब्लास्ट ने करीब 50 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. जयपुर की अजमेर रोड के पास एक सीएनजी ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके बाद धमाका हुआ और चारों तरफ आग फैल गई. इस हादसे में 6 लोगों के जिंदा जलने की खबर थी जबकि करीब 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं.

कुछ समय बाद, सुबह 11.00 बजे तक मौत का आंकड़ा बढ़ कर सात हो गया. इतना ही नहीं, 40 गाड़ियां भी जल कर खाक हो गई हैं. इन गाड़ियों में सवारियां थीं, जिन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. जयपुर के भांकरोटा इलाके में सुबह 5.00 बजे हुए इस हादसे की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, तुरंत दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़ीं. आग इतनी वीभत्स थी कि फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियां कई घंटों तक इसे बुझाने में लगी रहीं. जो लोग भाग कर जान बचा सके, वह खुशकिस्मत थे. हालांकि, 6 लोगों को अपनी जान बचाने का मौका नहीं मिल सका. कई लोग गाड़ियों से बाहर भी नहीं आ सके थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *