नगर निगम चुनाव में भाजपा नेता सनी शर्मा ने परिवार के साथ डाला वोट

जालंधर, जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए आज भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के अध्यक्ष सनी शर्मा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका शर्मा और माता जी कमलेश शर्मा जी भी मौजूद थीं।

सनी शर्मा ने कहा, “यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। मैंने अपने परिवार के साथ वोट डाला और मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए और अपने शहर के भविष्य को आकार दें। मैं भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास करता हूं और मुझे विश्वास है कि हमारी पार्टी जालंधर के विकास के लिए काम करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *