मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

जालंधर, जिला परिषद और ब्लॉक समिति के आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में चुनावों को सुचारू और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने पर भी बल दिया गया। उपस्थित नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करने और जनता से सीधे संवाद के माध्यम से विश्वास कायम करने की आवश्यकता पर सहमति जताई।

इस अवसर पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन रमन मित्तल, जिला सचिव जालंधर मदन सिंह, नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान, करतारपुर के विधायक बलकार सिंह, हलका इंचार्ज फिल्लौर प्रिंसिपल प्रेम कुमार, हलका इंचार्ज शाहकोट परमिंदर सिंह पंडोरी सहित कई अन्य नामी हस्तियां मौजूद रहीं।बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता की भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *