अमेरिका को WHO और पेरिस एग्रीमेंट क्लाइमेट चेंज से बाहर कर लिया

अमेरिका , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही कई ऑर्डर पास किए हैं और पूरी दुनिया को एक झलक दी है कि आने वाले 4 साल वह अपना प्रशासन कैसे चलाएंगे. ट्रंप ने पहले ही दिन से बाइडेन प्रशासन से उलट कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने पिछले कार्यकाल के 51 खुफिया अधिकारियों की सुरक्षा मंजूरी निलंबित कर दी है. इसके अलावा कई ऐसे ऑर्डर पास किए हैं, जिनका असर सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि ग्लोबल ऑर्डर पर पड़ेगा. भारत पर भी कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इन आदेशों का प्रभाव पड़ने की आशंका है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को WHO (World Health Organization) और पेरिस एग्रीमेंट ऑफ क्लाइमेट चेंज से बाहर कर लिया है. साथ ही उन्होंने चीन के राष्ट्रपति को अपने शपथ ग्रहण समारोह में न्योता दिया और जल्द ही उनके साथ बैठक करने के संदेश दिए हैं. इसके साथ-साथ ट्रंप का प्रवासियों के लेकर रुख भारतीयों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने WHO से अमेरिका को बाहर कर दिया है. ट्रंप के इस फैसले के पीछे उनका ये मानना है कि कोरोना काल में WHO ने राजनीतिक प्रभावों, विशेष रूप से चीन के प्रभाव में काम किया. उन्होंने WHO पर महामारी के शुरुआती चरणों को ठीक से न संभालने और चीन को इसकी उत्पत्ति के बारे में दुनिया को गुमराह करने की छूट देने का आरोप लगाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *