व्हाट्सएप पर ‘गंदी बातें’, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

मस्ती 4 और कैलेंडर गर्ल्स जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रूही सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रूही ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। रूही ने बताया कि कोई शख्स उनके नाम से वॉट्सएप पर लोगों को अश्लील मैसेज भेज रहा है और फर्जी प्रोजेक्ट्स के नाम पर संपर्क कर रहा है।

रूही सिंह ने फैंस को इस फ्रॉड के बार में अलर्ट किया है साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रूही सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्क्रीनशॉट्स भी साझा किए, जिसमें एक अनजान नंबर उनकी फोटो लगाकर लोगों से ‘वाहियात’ बातें कर रहा था।

शख्स न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, बल्कि रूही बनकर लोगों को फोटोशूट के बहाने जाल में फंसाने की कोशिश भी कर रहा था। एक्ट्रेस ने तुरंत एक्शन लेते हुए फैंस को चेतावनी दी और कहा, ‘यह मैं नहीं हूं। कृपया इस नंबर को ब्लॉक और रिपोर्ट करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *