उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी और कस्टमर के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कर्मचारी गुस्से में धमकी देती नजर आ रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि पनकी थाना क्षेत्र स्थित निजी बैंक की शाखा में आस्था सिंह नाम की महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। आस्था एक महिला कस्टमर से किसी बात को लेकर भिड़ गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर जमकर बहस हुई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बैंक कर्मी आस्था सिंह आक्रामक हैं। इस दौरान उन्होंने लैपटॉप उठाया और कस्टमर को फेंककर मारने की धमकी दी। इस दौरान बैंक की अन्य महिला कर्मचारी आस्था सिंह को रोकती नजर आई।