अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट में लिया हिस्सा

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक माना जाता है। कुछ वक्त पहले दोनों के तलाक की अफवाहों ने फैंस को परेशान कर दिया है, लेकिन अब एक इवेंट में अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो ऐश्वर्या राय की फोन कॉल पर किस बात से परेशान हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय उन्हें कॉल करें और कहें कि वो बात करना चाहती हैं तो अभिषेक को स्ट्रेस हो जाता है।

न्यूज 18 के शोशा अवार्ड फंक्शन में अभिषेक बच्चन को उनकी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। उन्होंने अवार्ड के लिए फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म में उनकी बेटी बनी चाइल्ड आर्टिस्ट को धन्यवाद किया। अवार्ड फंक्शन में अर्जुन कपूर मौजूद थे। उन्होंने अभिषेक बच्चन से पूछा कि वो कौन सा शख्स है जो कॉल पर आपसे कहे कि आपसे बात करना चाहती हूं तो आप परेशान हो जाते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *