जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मेहराज मलिक के हिरासत के खिलाफ पार्टी हमलावर है. एकजुटता दिखाने के लिए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह श्रीनगर पहुंचे हैं. इस बीच आप ने दावा किया है कि संजय सिंह को जम्मू कश्मीर में हाउस अरेस्ट किया गया है जम्मू कश्मीर पुलिस ने गेट के बाहर ताला लगा दिया. इसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे. यहां संजय सिंह ने गेट पर चढ़कर अब्दुल्ला से बात की.