जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने आगामी पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने के लिए संयुक्त रूप से विस्तृत बैठक की। बैठक के दौरान सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाने का निर्देश दिया गया।

इस मौके को जिले के लिए बहुत गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने कहा कि इतने बड़े स्तर के खेल आयोजन की मेजबानी करने के कारण जलंधर का नाम विश्व खेल नक्शे पर उभरकर सामने आया है। उन्होंने सभी विभागों को एकजुट होकर टीम के रूप में काम करने का आह्वान किया, ताकि इस टूर्नामेंट को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किया जाए कि खेल आयोजन के दौरान दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर भी जोर दिया। उन्होंने आवाजाही प्रबंधन, निर्धारित पार्किंग क्षेत्र, लोगों के प्रवेश के लिए सुचारू इंतजाम और चौबीस घंटे इमरजेंसी मेडिकल टीमों की तैनाती सहित आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।

सुरक्षा योजना के बारे में बताते हुए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने और अमन-शांति बनाए रखने के लिए स्टेडियम के अंदर और आस-पास आवश्यक पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *