अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी गुरिंदर वीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर होगा स्वागत
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी गुरिंदर वीर सिंह, जो 4×100 मीटर रिले के खिलाड़ी है, कल दोपहर 2:00 बजे आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंच रहे है।
उनके स्वागत और रिसीव करने के लिए जिला खेल अधिकारी, जालंधर, श्री गुरप्रीत सिंह बाजवा जी अपने स्टाफ सदस्यों और खेल विभाग के कोचों सहित आदमपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।
जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह बाजवा जी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी गुरिंदर वीर सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी जाएंगी।